एलियन कौन कहाँ कब कैसे सभी सवालों का जवाब

मानव कल्पना पर आधारित Alien जीव
एलियन कौन कहाँ कब कैसे सभी सवालों का जवाब
एलियन ( Alien ) शब्द का अर्थ Extraterrestrial Life in another world या पृथ्वी को छोड़कर किसी अन्य ग्रह पर मौजूद जीवन को परग्रही जीवन के रूप में जाना जाता हैं |
एलियन कौन होते हैं ?
एलियन उन जीवों को कहा जाता हैं | जो हमारी पृथ्वी को छोड़कर अन्य किसी ग्रह या जगह पर हो सकते हैं |
क्या ब्रह्माण्ड में एलियन मौजूद हैं ? क्या सचमुच एलियन होते हैं ?
हाँ, ब्रह्माण्ड में एलियन मौजूद होने की संभावना 100 % हैं | क्योंकि केवल हमारी आकाशगंगा ( Milky Way ) में ही लगभग 200 अरब तारें मौजूद हैं | जिनमें से हमारा सूर्य भी एक हैं | और 200 अरब तारों के सौरमंडल होंगे | जिनमें अनेकों ग्रह होंगे | जिस प्रकार हमारे सूर्य के सौरमंडल में 8 ग्रह हैं | इस कारण ब्रह्माण्ड में किसी तारें के ग्रहों पर तो जीवन की मौजूदगी संभव हैं |
एलियन कैसे दिखते हैं ?
लोगो का मानना हैं कि एलियन बहुत ही विकसित तथा उड़न तश्तरियों में सफ़र करने वाला इंसानों जैसा दिखने वाला जीव हैं | हालांकि फिल्मों, किस्सो – कहानियों में एलियन को मनुष्य के जैसा दिखाया जाता हैं |
लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार किसी वायरस, कीटाणु, जीवाणुचींटी, मक्खी या इंसानों के जैसे भी हो सकते हैं | अगर किसी अन्य ग्रह पर कोई छोटा जीव या कोई चींटी भी अगर मौजूद होगी तो उसे एलियन कहा जायेगा | एलियन पृथ्वी पर मौजूद जीवों के जैसे भी हो सकते हैं या इंसान की सोच से भी अलग तरह के हो सकते हैं | एलियन किसी भी तरह के हो सकते हैं |
एलियन कहाँ रहते हैं ?
एलियन इस पूरे Universe में या Super Universe में या हमारी सोच से भी दूर किसी भी जगह मौजूद हो सकते हैं |
क्या एलियन बहुत बुद्धिमान जीव हैं ?
एलियन के बुद्धिमान होने की बात की जाये तो एलियन या परग्रही जीव इंसानों से बहुत अधिक बुद्धिमान भी हो सकते हैं | और इंसानों से Technology या अन्य किसी विषय की बात की जाये तो लाखों साल आगे भी हो सकते हैं | या एलियन बिल्कुल भी बुद्धुमान नही होंगे | या किसी कोशिका के रूप में भी मौजूद हो सकते हैं |
ऐसा भी हो सकता हैं कि किसी भी ग्रह पर मौजूद एलियन इंसानों से बहुत अधिक बुद्धिमान हो लेकिन किसी दूसरी जगह या ग्रह पर मौजूद एलियन बिल्कुल भी बुद्धिमान नही हो | एलियन जिस ग्रह पर रहते होंगे उनकी बुद्धिमत्ता उसी ग्रह के अनुसार होगी |
क्या एलियन काल्पनिक जीव हैं ?
अभी तक फिल्मों या कहानियों में दिखाए जाने वाले एलियन काल्पनिक और मानव की सोच पर आधारित जीव हैं | जो एलियन की वास्तविक सच्चाई से बहुत अधिक अलग  हो सकते हैं |
एलियन कैसे रंग के होते हैं ?
हमें फिल्मों और कहानियों में दिखाया जाता रहा हैं कि एलियन नीले या हरे रंग के होते हैं | लेकिन एलियन किसी भी रंग के हो सकते हैं |
क्या हम कभी एलियनों से मिलेंगे ?
मनुष्य लगातार नई – नई Technology ईजाद कर रहा हैं और मनुष्य लगातार अंतरिक्ष में जीवन की खोज कर रहा | इसीलिए मनुष्य ने 5 सितंबर 1977 को Voyager – 1 नामक अंतरिक्षयान लांच किया | जो 19 अरब किलोमीटर की दूरी तय कर चुका हैं | और यह मनुष्य द्वारा निर्मित पहली ऐसी वस्तु है जो सौरमंडल के बाहर जा पहुँची हैं | और Voyager – 1 सौरमंडल के बाहर जीवन की तलाश और अध्धयन कर रहा हैं | जिससे यह बात साफ़ हो जाती हैं कि आज नहीं तो कल आने वाले समय में हम एलियनों से मिलेंगे या एलियन जीवों को खोज लेंगे |
क्या एलियन पृथ्वी पर हमला करेंगे ?
ऐसा भी हो सकता हैं | अगर एलियन हमसे अधिक विकसित होंगे तो मनुष्यों पर हमला भी कर सकते हैं या पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों को भी छीन सकते हैं | यह काल्पनिक बात सच भी हो सकती हैं |
क्या एलियन धरती पर मौजूद हैं ?
इसकी संभावना कम ही हैं क्योंकि अगर कोई एलियन धरती पर मौजूद होता तो मनुष्यों ने उनका पता लगा लिया होता | और अगर कोई जीव धरती पर रह रहा हैं तो वह एलियन नहीं कहलाएगा | वह धरती निवासी ही माना जाएगा | लेकिन एलियन जीव अभी तक पृथ्वी और ब्रह्माण्ड में खोजा नही गया है |
क्या हमारा कभी एलियनों से आमना – सामना हुआ हैं ?
आज तक हमारा एलियनों से आमना – सामना नही हुआ हैं | लेकिन 15 अगस्त 1977 को अमेरिका के Ohio State University में एक प्रभावशाली रेडियो सिग्नल Telescope के द्वारा प्राप्त हुआ | और इस सिग्नल को WOW सिग्नल के नाम से जाना गया | यह सिग्नल अन्य सिग्नलों की तुलना में बहुत अधिक लगभग 7 Frequency का था | जिसे एलियन सिग्नल होने का सबूत माना जा रहा हैं |
क्या एलियन पृथ्वी पर आते रहते हैं ?
वैज्ञानिकों की माने तो अभी तक हमारे ग्रह पृथ्वी पर एलियनों के आने के कोई पुख्ता सबूत मौजूद नही हैं | लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि एलियन पृथ्वी पर UFO या उड़नतश्तरियों के माध्यम से आते रहते हैं | जो इंसानी पहुँच से बहुत दूर हैं |
एलियन क्या खाते होंगे ?
एलियनों की बात कि जाये तो वे मांसाहारी, शाकाहारी, सर्वाहारी भी हो सकते हैं | प्रकाश या वायु से पोषण ग्रहण करने वाले भी हो सकते हैं | जिस प्रकार पौधें प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अपना भोजन बनाते हैं | या एलियन मीथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन, हीलियम आदि गैसों या रासायनिक तत्वों पर जिन्दा रहने वाले भी हो सकते हैं |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म