2021 से आया ये इंसान 2017 में फास गया। जाने पूरी सच्चाई

2021  से आया ये इंसान 2017 में फास गया। जाने पूरी सच्चाई

भविष्य बहुत ही रोमांचकारी होता है। हमें पता नहीं रहता कि क्या होनेवाला है। इसको लेकर जिज्ञासा भी बहुत रहती है। न जाने कितनी घटनाएं, कितने आविष्कार भविष्य की गर्त में समाए हुए हैं। दो दशक पहले तक मोबाइल फोन की सोच से लोग रोमांचित होते थे, वहीं आज हरेक के हाथ में है। तो सोचिए कि जो भविष्य में जाकर आया हो, वह कैसे अनुभव से गुजरा होगा!
हाल ही में एक शख्स भविष्य में जाकर आने का दावा करके सुर्ख़ियों में आ गया है। दक्षिण अमेरिका का रहने वाला यह शख्स न सिर्फ भविष्य में जाकर आने का दावा कर रहा है, बल्कि उसने भविष्य के कई खोज परिणाम का खुलासा भी कर दिया है। उसके इस दावे से टाइम ट्रेवेल में विश्वास करने वाले लोग आशान्वित है। यह शख्स खुद को एक टाइम ट्रेवेलर ही बता रहा है।

इस टाइम ट्रेवेलर का नाम नोआह है और ये टूटी-फूटी अमेरिकी भाषा में बात करता है। नोआह ने साफ़ किया है कि वह 2030 से आया है और 2017 में आकर फंस गया है। उसने दावा किया है कि 2030 को उसने देखा है और वह इसे साबित कर सकता है। बता दें कि उसने अपना असली नाम नहीं बताया है। उसे डर है कि ऐसा करने पर उसे मार दिया जाएगा।

इस शख्स ने 2021 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की हैं। उसने कहा है कि उसका एकमात्र उद्देश्य ये बताना है कि टाइम ट्रेवेल संभव है। जबकि महान वैज्ञानिक स्टीफ़न हॉकिंग ये दावा कर चुके हैं कि समय में पीछे जाना असंभव है। नोआह ने ये भी कहा कि वो अभी 50 साल का है, लेकिन उम्र घटाने वाली दवा लेकर वह अभी 25 साल का हो गया है।
नोआह का कहना हैः
मेरा नैचुरली साल 2021 का हूं और मैं उसी समय का निवासी हूं, लेकिन मुझे वहां से भगा दिया गया है, जिससे मैं 2017 में आकर फ़ंस गया हूं। मैं दावा करता हूं कि 2028 में प्राइवेट संस्थाएं दुनिया को बता देंगी कि टाइम ट्रैवल वास्तविकता है। टाइम ट्रैवल 2003 से ही संभव हो गया है।”
नोआह ने ये भी दावा किया है कि वह डिप्रेशन और एनोरेक्सिया से गुज़र रहा है। उसके बॉडी लैंग्वेज से उसके तनाव को परखा जा सकता है। उसके अनुरोध पर ही उसका चेहरा ब्लर किया हुआ है। उसको डर है कि उसके खुलासे और दावे के बाद उसको हानि पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

नोआह ने 2021 के लिए जो भविष्यवाणी की है वो ज्यादा चौंकाने वाली तो नहीं लगती हैं क्योंकि इसके बारे में आज ही संभव लग रहा है। नोआह के भविष्यवाणी के मुताबिक, वर्चुअल रियेल्टी और आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस आगे बढेंगी, इलेक्ट्रिक और सेल्फ़ ड्राइविंग कारों का स्तर अच्छा होगा, गूगल ग्लास का चलन बढ़ेगा, 2021 के राष्ट्रपति चुनावों में भी डॉनल्ड ट्रंप फिर से जीतेंगे, साथ ही रिन्यूएबल इनर्जी के इस्तेमाल में तेजी आएगी।

ज्ञात हो कि पैरानॉर्मल एलिट ने नोआह की क्लिप को जारी किया है। साथ ही इसी संस्था ने उसके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए 700 डॉलर्स की सहायता भी की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म