2017 दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विराट कोहली? जानते हैं दुल्हन कौन होगी?

2017 दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विराट कोहली? जानते हैं दुल्हन कौन होगी?

यह शादियों का सीजन है। टीम इंडिया में भी कई क्रिकेटर्स शादी करने की उम्र में हैं। इनमें से कई की शादियां होने वाली भी है। खबर है कि टीम इंडिया के तेज गेन्दबाज भुवनेश्वर कुमार इसी सप्ताह नुपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं। नुपुर मेरठ के गंगानगर की हैं, लेकिन उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई है। भुवनेश्वर भी मेरठ से ही हैं।
वहीं, दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के विवाह होने की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि अगले महीने क्रुणाल अपनी गर्लफ्रेन्ड के साध विवाह-बंधन में बंध जाएंगे। इसकी पूरी तैयारियां हो रही हैं।

क्रुणाल जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं, उनका नाम है पंखुरी शर्मा।

 

पंखुरी मुंबई की हैं और क्रुणाल कई बार पंखुरी शर्मा के साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, शादी का यह फैसला अचानक ही लिया गया प्रतीत होता है, क्योंकि इसके बारे में चर्चा नहीं थी।

 

अब चर्चा यह भी है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट पर अगर भरोसा करें तो विराट कोहली की शादी इसी साल दिसंबर महीने में होने जा रही है।

 

लेकिन क्या आपको पता है कि लड़की कौन है?

 

अंदाजा क्या लगाना? यह सबको पता है कि विराट इन दिनों फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ डेट कर रहे हैं।


कई बार विराट और अनुष्का एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी कर चुके हैं।

 
खबर की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी साल के आखिरी यानी दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि विराट कोहली के दिल्ली वाले घर में और अनुष्का के मुंबई वाले घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों घरों काफी में हलचल देखने को मिल रही है।

अनुष्का शर्मा फैशन डिजायनर से मिल चुकी हैं।

 
netdna-sslसब्यसाची अनुष्का के फेवरिट डिजायनर हैं।
अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए फैशन डिजायनर सब्यसाची अपनी टीम के साथ उनके घऱ गए थे। बताया गया है कि सब्यसाची ने अनुष्का की शादी के लिए ड्रेस डिजायन करने की जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले यह भी कहा गया था कि विराट ने दिसंबर महीने में ब्रेक लेने की बात कही थी। वहीं, अनुष्का भी अपने फिल्म असाइनमेन्ट्स खत्म कर रही हैं।

 

चर्चा है कि विवाह के बाद दोनों मुंबई के वर्ली इलाके में शिफ्ट होंगे। इसके लिए दोनों ने वहां एक फ्लैट खरीद रखा है।

 
हालांकि, यह सब कयास ही है। सच क्या है, इसके बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है। इसके बारे में विराट कोहली या अनुष्का शर्मा की तरफ से आधिकारिक बयान का इन्तजार है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म