Bina kisi ko pata chale koi massage read kare

आप, बिना पता चले पढ़ सकते हैं दूसरों के मैसेज



व्हाट्सएप पर हाल के दिनों में कई फीचर आए हैं और आने वाले दिनों में भी कई फीचर आएंगे। लेकिन अगर आप व्हाट्सएप की ये ट्रिक्स जान लें तो अपने ग्रुप के हीरो जरूर बन सकते हैं। आइए जानते हैं व्हाट्सएप की ये ट्रिक्स।





''


व्हाट्सएप की सेटिंग में बदलाव करके आप बिना ब्लू टिक के ही लोगों के मौसेज पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर प्राइवेसी बदलनी होगी। वहां आपको रीड रिसीप्ट का विकल्प मिलेगा।


रीड रिसीप्ट को डिसेब्ल करने के बाद आप दूसरे यूजर्स के मौसेज को पढ़ सकते हैं। लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। हालांकि आपके भेजे मैसेज पर भी ब्लू टीक बनकर नहीं आएगा।

वहीं इस फीचर को डिसेब्ल करने के बाद आप किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को देख सकते हैं। यूजर्स को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आपने उनका स्टेटस देखा है।

यदि आप कभी दूसरों के देखे स्टेटस की जानकारी चाहते हैं। तो इसका भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में फाइल मैनेजर पर जाना होगा। वहां आपको व्हाट्सएप स्टोरेज में जाना होगा।



व्हाट्सएप स्टोरेज में जाकर आपको हिडेन फाइल फीचर को डिसेबल करना होगा। जिसके बाद आपको एक नया फोल्डर नजर आएगा, जिसमें आपके देखे गए सभी व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड हुए होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म