पहला वैक्यूम क्लीनर बनाने वाले हबर्ट सेसिल बूथ को किया जा रहा याद


Post Write By-UpendrArya

नई दिल्ली 
Google Doodle बनाकर सर्च दिग्गज गूगल ने आज फिर किसी को याद किया है। बुधवार को गूगल ने अपना डूडल ब्रिटिश इंजिनियर Hubert Cecil Booth को समर्पित किया है। हबर्ट सेसिल बूथ ने पहले पावर्ड वैक्यूम क्लीनर की खोज की थी। इनकी खोज से पहले के वैक्यूम क्लीनर मिट्टी को सोखते नहीं थे बल्कि प्रेशर से दूर करते थे। आज इनकी 147 वीं जन्मतिथि है। 

आज का गूगल डूडल एक एनिमेटेड डूडल है। इसके दो भाग हैं। बाईं ओर एक शख्स फर्श पर पड़ा कचरा साफ कर रहा है और दाईं तरफ में एक घोड़ा गाड़ी खड़ी है। इस डूडल पर क्लिक करते ही इनसे जुड़ी स्टोरीज का पेज ओपन हो जाता है। बूथ की खोज से पहले के वैक्यूम क्लीनर्स मिट्टी को सोखते नहीं थे बल्कि प्रेशर से दूर कर देते थे। 

जानें कौन थे सेसिल बूथ 
हबर्ट सेसिल बूथ का जन्म 4 जुलाई 1871 को इंग्लैंड के ग्लॉसेस्टर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा ग्लॉसेस्टर कंट्री स्कूल और ग्लॉसेस्टर कॉलेज में हुई। 18 साल की उम्र में उन्होंने सेंट्रल टेक्निकल कॉलेज, लंदन का एंट्रेस एग्जाम पास कर लिया था। इसे आज सिटी ऐंड गिल्ड्स इंजिनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता है। कॉलेज खत्म होते ही उन्हें उस समय अपने इंजिनियर्स के लिए पहचानी जाने वाली मॉडस्ले नाम की कंपनी में नौकरी मिली। 


बाद में वह ब्रिटिश वैक्यूम क्लिनर ऐंड इंजिनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी बने। 1884 से 1898 में उन्होंने लंदन अम्युजमेंट पार्क के फेरी वील्स को डिजाइन किया। बेल्जियम में उन्होंने स्टील फैक्ट्री की पूरा डिजाइन बनाया। बूथ ने 1903 से 1940 तक लगातार इंजिनियरिंग का काम किया। इस दौरान उन्होंने स्टील रेलवे ब्रिज, फैक्टिरी और कई निर्माण कार्यों के लिए डिजाइन बनाए। बता दें, बूथ की मृत्यु 14 जनवरी 1955 को इंग्लैंड के क्रॉयडॉन में हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म