भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप


जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकी हमले होते हैं और इन आतंकियों से हमारी सेना के जवान पूरे दम खम के साथ निपटते हैं। इन आतंकियों को सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिलता है। जब कभी आतंकी घटना को सेना के जवान अंजाम तक नहीं पहुंचने देते हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और कहते हैं कि ये हमारे देश की सेना है। हाल ही में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था और पाक में पनप रहे आतंकियों को उनकी हूरों के पास पहुंचा दिया था। भारतीय सशस्त्र बल सेना, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल भारत को दुश्मनों से सुरक्षित रखते हैं। लेकिन हम में से कितने लोगों को भारतीय सेना के बारे में पता है।
भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। संख्या की दृष्टि से भारतीय थलसेना के जवानों की संख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं के कार्यों का निर्वाहन रक्षा मंत्रालय से किया जाता है, जो सशस्‍त्र बलों को देश की रक्षा के संदर्भ में उनके दायित्‍व के निर्वहन के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारियां प्रदान करता है।
इस तरह से हुई सेना की स्थापना-
* 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना की स्थापना की थी।
* भारतीय सेना के पूरे देश में करीब 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं।
facts-about-Indian-Army4 भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
* भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है और यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।
facts-about-Indian-Army3 भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
* सियाचीन ग्लेसियर दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है, इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर उपर है। यहां पर भारतीय सेना हमेशा तैनात रहती है।
facts-about-Indian-Army5 भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
* असम रायफल्स भारत की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।
* भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज भारत में सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों की सूचि में शामिल है।
* दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है, आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के पास बहुत बड़ी घुड़सवार सेना है।
* दुनिया के सबसे ऊंचे बेली ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने ही किया था जो लद्दाख में द्रास और सुरु नदी के बीच स्थित है।
* जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना में से एक है और इस अद्भुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर यहां का दौरा करते रहते हैं। साथ-साथ युध्याभ्यास भी करते है।
facts-about-Indian-Army2 भारतीय सेना के बारे में ये तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
* युनाइटेड नेशन के शांति अभियान के तहत, भारत दुनिया की शांति के लिए सबसे आगे बढ़कर प्रयास करता है।
* साल 2013 में भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन राहत अब तक का सबसे बड़ा लोगों को बचाने वाला मिशन था। 17 जून 2013 को 20,000 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाल लिया गया था जो की अपने-आप में ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड था।
* भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। आर्मी हमेशा से ही देश का गौरव रही है। ये कई जंग लड़ते हैं और देश के लिए शहीद भी हो जाते हैं। ठंड हो या गर्मी बारिश हो या तूफान हर वक्त हमारे देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं ताकि आम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो सकें। भारतीय सेना कई मायनों में दुनिया की बड़ी-बड़ी सेनाओं को टक्कर देने का माद्दा रखती है।
भारतीय सेना के बारे में आपके सामने जो तथ्य पेश किए गए उससे हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए। हमारी सेना दुनिया में सबसे ताकतवर जो है।
आपको यह लेख कैसा लगा? अगर इस लेख से आपको कोई भी मदद मिलती है तो हमें बहुत खुशी होगी। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है, हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।
अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म