20 Amazing fact of science \ विज्ञान से जुड़े 20 ऐसे अद्भुत तथ्य जो आपको हैरान कर

विज्ञान से जुड़े 20 ऐसे अद्भुत तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे


दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा होने वाली नई-नई खोजों ने हमें हर बार हैरान किया है। विज्ञान ने कई ऐसी पहेलियों को सुलझाया है जो विज्ञान के विकसित होने से पहले नामुमकिन थीं। तेजी से विकसित होते विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ बहुत सी चीजों को हमारी जद में ला दिया है। आज हम आपको बताएंगे विज्ञान की कुछ ऐसी अनोखी बातें जो आपको हैरान कर देंगी। आपने अक्सर एक प्रचलित सवाल के बारे में सुना होगा कि पहले मुर्गी आई या अंडा तो आपको बता दें कि विज्ञान ने इसका ये निष्कर्ष निकाला है कि अंडे की खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी में पाया जाता है। इस सवाल का माकूल जवाब तो नहीं मिला पर विज्ञान हर रोज कुछ ऐसे तथ्यों को हमारे सामने लाता है जिनके बारे में हम अब तक अंजान थे। आइए आपको भी कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताते हैं।
1. वैज्ञानिक रोजाना 41 नए जीवों और वनस्पतियों की खोज करते हैं।
2. विज्ञान ने एक ऐसी खोज की है जिसकी मदद से आप अपने मोबाईल फोन को अपने यूरिन यानी पेशाब से विषम परिस्थितियों में चार्ज कर सकते हैं।
3. भूकंप जो तबाही के लिए जाना जाता है उसमें ऐसी क्षमता होती है कि वो पानी को सोने में बदल सकता है।
4. विज्ञान की मदद से मूंगफली के मक्खन यानी पीनट बटर को हीरे में तब्दील किया जा सकता है।
5. विज्ञान टॉक्सिनीरिंग विधि के जरिए जहर को पेनकिलर यानी दर्द निवारक दवा में बदल सकता है।
6. शराब सेहत के लिए हानिकारक है यह तो आपको पता होगा। लेकिन क्या आपको यह पता है कि हमारे दिमाग पर इसका असर होने में केवल 6 मिनट लगते हैं।
7. आकाश से गिरने वाली एक बोल्ट बिजली में सूरज की सतह से पांच गुना ज्यादा गर्मी मौजूद होती है।
8. बारिश के पानी में शरीर के लिए लाभदायी विटामिन बी12 पाया जाता है।
9. आजकल बहुत मात्रा में रेडियोएक्टिव (रेडियोधर्मी) कचरा पाया जाता है। इसे साफ करने के लिए सूरजमुखी के फूल का इस्तेमाल किया जाता है।
10. अगर आपको लंबे बालों का शौक है तो आप सालमन मछली खाएं क्योंकि इससे आपके बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं।
11. विज्ञान के अनुसार कुछ परिस्थितियों में गर्म पानी ठंडे पानी से भी ज्यादा जल्दी बर्फ में बदल सकता है।
12. आग पैदा करने के आपने बहुत से तरीके पढ़े होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप बर्फ से भी आग पैदा कर सकते हैं।
13. किसी स्थान पर मौजूद बम का पता लगाने के लिए आपने खोजी कुत्तों के बारे में तो सुना होगा जिन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मधुमक्खियों को भी इसके लिए ट्रेन किया जाता है।
14. पेड़ में छेद करने वाला कठफोड़वा गुरुत्वाकर्षण के मुकाबले 1000 गुना ज्यादा तेजी से अपने सर को आगे-पीछे करता है।
15. संगीत सुनकर जिस तरह से आपका मन खुश हो जाता है उसी तरह से अगर फूलों को संगीत सुनाया जाए तो वे ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
16. रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था।
17. जिस समय अपोलो11 लैंड हुआ था उस वक्त उसमें केवल 20 सेकेंड का ईंधन बचा था।
18. कुत्ते उस आवाज को भी सुनने में समर्थ हैं जिन्हें इंसान नहीं सुन सकते।
19. आपने ऑफिस या स्कूल में काटरेज का इस्तेमाल तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है एचपी प्रिंटर की काली स्याही की कीमत खून से भी ज्यादा मंहगी है।
20. 16 दिसंबर 1811 को न्यू मैड्रिड में आया 7.9 रिक्टर के भूंकप की वजह से मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी थी।
आपको यह लेख कैसा लगा? अगर इस लेख से आपको कोई भी मदद मिलती है तो हमें बहुत खुशी होगी। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है, हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।
-- अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो शेयर जरूर करें।--

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म