15 Amazing Facts About The Great Wall Of China In Hindi

15 Amazing  Facts About The Great Wall Of China In Hindi





विश्व के 7 आश्चर्यों में शुमार, चीन की दीवार, वास्तव में अपने आप में एक अजूबा है। इस दीवार को पूरा करने में कई सदियां लग गई थी। आज हम आपको इस से जुड़े कुछ रोचक और आश्चर्यजनक फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. चीन का ये विशाल दीवार 7वीं शताब्दी यानी कि 2800 साल पहले बनना शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में करीब दो हजार साल लग गए थे। इस फेमस दीवार का निर्माण राजा किन शिहुआंग ने शुरू करवाया था।
2. एक समय इस दीवार को कई नामों से जाना जाता था, जिनमें रमपंत, परपल फ्रॉंट्रियर, अर्थ ड्रैगन शामिल थे। हालांकि, 19वीं शताब्दी में इसका ऑफिशियल नाम ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पड़ा।
3. इस दीवार के कुछ हिस्से आपस में जुड़े हुए नहीं है। अगर इसके सारे हिस्सों को जोड़ दिया जाए, तो इसकी कुल लम्बाई 8848 किलोमीटर हो जाएगी।
4. एक अनुमान के मुताबिक़, इस दीवार को बनाने में करीब 20 से 30 लाख लोगों ने अपना पूरा जीवन लगा दिया था।
5. दीवार इतनी चौड़ी है कि उस पर एक साथ 5 घोड़े या 10 लोग पैदल चल सकते हैं।
6. वैसे तो इसे दुश्मनों से बचाव के लिए बनाया गया था लेकिन सदियों तक इसका इस्तेमाल ट्रेड के लिए किया जाता रहा।
7. दीवार के निर्माण में जो लोग कोताही बरतते थे, उन्हें इसकी दीवार की नींव में दफना दिया गया था। इसलिए इसे दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान भी कहते हैं।
8. इस दीवार को तोड़कर कई लोगों ने चीन पर हमला भी किया था। जैसे 1211 में चंगेज खान ने।
9. दुश्मनों पर नजर रखने के लिए इसमें कई निरिक्षण मीनारें भी बनाई गई हैं।
10. दीवार को बनाते वक़्त इसके पत्थरों को जोड़ने में चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया।
11. इस दीवार की अधिकतम ऊंचाई 35 तक है।
12. चीनी भाषा में इस दीवार को ‘वान ली छांग छंग’ कहते है।
13. एक करोड़ पर्यटक हर साल इसको देखने आते हैं।
14. यह एक मात्र मानव निर्मित आकृति है जिसे आकाश से से देखा जा सकता है।
15. भारत में स्तिथ कुम्भलगढ़ की दीवार विश्व की दूसरी सबसे लम्बी दीवार है। हालांकि ये चीन की दीवार से कई सौ गुना छोटी है। इसकी कुल लम्बाई 36 किलोमीटर है।
Other Amazing Posts-


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म